त्रिदिवसीय संगीतमय राजयोग शिविर
-
By Admin
Published - 25 March 2025 10 views
त्रिदिवसीय संगीतमय राजयोग शिविर
प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज़ ईश्वरीय विश्वविद्यालय जिला मुख्यालय भाग्य भवन सुभाष नगर के तत्वाधान में त्रिदिवसीय संगीतमय राजयोग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। गीतों के माध्यम से श्रीमदभागवत गीता ज्ञान दिया जायेगा। उक्त कार्यक्रम 28, 29, 30 मार्च 2025 प्रतिदिन सायं 5ः00 बजे से 8ः00 बजे तक आरूषि उत्सव लान, बजरंग नगर, कानपुर रोड, रायबरेली में आयोजित किया जायेगा।
रायबरेली सेवाकेन्द्र की मुख्य निर्देशिका ब्रह्माकुमारी ज्योति दीदी ने बताया कि विदर्थ नागपुर महाराष्ट्र के सुप्रसिद्ध गायक ब्रह्माकुमार अविनाश भाई जी इस कार्यक्रम में मुख्य प्रस्तुति देंगे। भ्राता अविनाश जी भारतवर्ष के कोने-कोने में संगीतमय राजयोग शिविर कराते हैं, आपके कार्यक्रम जनमानस में बहुत ही लोकप्रिय होते हैं। कार्यक्रम के प्रथम दिवस में आत्मदर्शन कराया जायेगा, जिसमें शरीर को चलाने वाली दिव्य चेतना (आत्मा) का परिचय दिया जायेगा। राजयोग के द्वारा सुन्दर आत्म अनुभूति कराई जायेगी।
द्वितीय दिवस परमात्म दर्शन का होगा, जिसमें सर्व आत्माओं के पिता, परमात्मा परम शक्ति का दिव्य अलौकिक परिचय दिया जायेगा एवं दिव्य परमात्म अनुभूति कराया जायेगा।
तृतीय एवं अन्तिम दिवस स्वर्ग दर्शन का होगा, जिसमें आने वाली स्वर्णिम दुनिया श्री लक्ष्मी-श्री नारायण का दरबार एवं दैवीय संस्कृति सतयुगी दुनिया का दिव्य दर्शन कराया जायेगा।
जिला मुख्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेस के माध्यम से त्रिलोचन सिंह छाबड़ा (अध्यक्ष-अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल) ने जनमानस से बड़ी संख्या में पधार कर इस कार्यक्रम का लाभ उठाने का आवाहन किया। डा0 गीता कुमार ने ब्रह्माकुमारीज़ संस्था का परिचय दिया।
ब्रह्माकुमारी शालिनी बहन ने सभी पत्रकार बंधुओं का धन्यवाद किया। इस प्रेस वार्ता में ब्रह्माकुमारी अंजू, आरती, सीमा, सरिता, जान्हवी, शिखा, जाग्रति, रूपाली उपस्थित रहे।
सम्बंधित खबरें
-
प्रवक्ता प्रियंका सिंह बनीं राजकीय बालिका इंटर कालेज की प्रधानाचार्या,नेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर्ट
-
स्कूल चलो अभियान अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय सलोंन टाऊन में एक गोष्ठी का आयोजननेशनल न्यूज १रायबरेली रि
-
त्रिदिवसीय संगीतमय राजयोग शिविरप्रजापिता ब्रह्माकुमारीज़ ईश्वरीय विश्वविद्यालय जिला मुख्यालय भाग्य भव
-
दबगों ने लड़की देखने आए लड़के को दे डाली धमकी,टूट गया शादी का रिश्तानेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर्ट- क
-
थाना दिवस पर बछरावां में डीएम-एसपी ने सुनी लोगों की फरियादसमस्याओं का करें गुणवत्तापरक निस्तारण : डी
-
प्रमुख सचिव ने गौ आश्रय स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया नेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट-सम्प