प्रवक्ता प्रियंका सिंह बनीं राजकीय बालिका इंटर कालेज की प्रधानाचार्या
-
By Admin
Published - 05 April 2025 93 views
प्रवक्ता प्रियंका सिंह बनीं राजकीय बालिका इंटर कालेज की प्रधानाचार्या,
नेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर्ट -कपिल त्रिपाठी
सलोन रायबरेली/राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में नागरिक शास्त्र की प्रवक्ता प्रियंका सिंह ने प्रधानाचार्य पद पर प्रभार ग्रहण किया। जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार सिंह ने विद्यालयों के बेहतर संचालन के लिए कुछ फेरबदल किए। जिसके तहत प्रियंका सिंह को प्रधानाचार्या का प्रभार मिला। प्रियंका मूलतः प्रतापगढ़ जिले की निवासी है। इनके पति डॉ प्रदीप सिंह , सलोन के ही सर्वोदय विद्यापीठ पीजी कॉलेज में सहायक प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। शनिवार को कार्यभार ग्रहण के समय डिग्री कॉलेज के प्राचार्य प्रो शांति भूषण सिंह ने बालिका विद्यालय पहुंचकर नई प्रधानाचार्या को बधाई दिया, साथ ही शैक्षिक माहौल को बेहतर बनाने का सुझाव दिया। साथ महाविद्यालय परिवार से डॉ प्रियंका सिंह, डॉ श्रीकांत उपाध्याय, डॉ वागीश मिश्र और बड़े बाबू अजय यादव भी बधाई देने पहुंचे। प्रियंका सिंह ने बालिका विद्यालय के शैक्षिक माहौल को बेहतर बनाए और विद्यार्थियों के बहुमुखी व्यक्तित्व विकास के लिए अपने संकल्प को दोहराया।
सम्बंधित खबरें
-
प्रवक्ता प्रियंका सिंह बनीं राजकीय बालिका इंटर कालेज की प्रधानाचार्या,नेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर्ट
-
स्कूल चलो अभियान अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय सलोंन टाऊन में एक गोष्ठी का आयोजननेशनल न्यूज १रायबरेली रि
-
त्रिदिवसीय संगीतमय राजयोग शिविरप्रजापिता ब्रह्माकुमारीज़ ईश्वरीय विश्वविद्यालय जिला मुख्यालय भाग्य भव
-
दबगों ने लड़की देखने आए लड़के को दे डाली धमकी,टूट गया शादी का रिश्तानेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर्ट- क
-
थाना दिवस पर बछरावां में डीएम-एसपी ने सुनी लोगों की फरियादसमस्याओं का करें गुणवत्तापरक निस्तारण : डी
-
प्रमुख सचिव ने गौ आश्रय स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया नेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट-सम्प