पोकलैंड मशीन से नदी का सीना छलनी कर नियमों की उड़ाई जा रही धज्जियां
-
By Admin
Published - 21 April 2025 14 views
चरका खंड संख्या पांच में चल रहा अवैध खनन
- पोकलैंड मशीन से नदी का सीना छलनी कर नियमों की उड़ाई जा रही धज्जियां
नेशनल न्यूज 1 बांदा ब्यूरो रिपोर्ट- रुपा गोयल
बबेरू/बांदा। बबेरू तहसील क्षेत्र अंतर्गत मरका थाना क्षेत्र के चरका यमुना नदी प्रशासन व पुलिस की मिलीभगत से प्रतिबंधित भारी पोकलैंड मशीनों से धड़ल्ले से अवैध खनन कर, मोरम निकाली जा रही है। यमुना नदी का सीना छलनी कर बीच जलधारा से पोकलैंड मशीनों से मोरम निकाल रहे है। जिससे प्रशासन की मिली भगत से धड़ले से माफिया एनजीटी नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए, खनन कर रहे हैं। जिससे राजस्व विभाग को प्रतिदिन लाखों रुपए का चूना लगाया जा रहा है। चरका यमुना खदान खंड संख्या दो, और खंड पांच में जमकर अवैध खनन किया जा रहा है। जो भारी भरकम पोकलैंड मशीनों से खुलेआम अवैध खनन किया जा रहा है। बता दें कि चरका खदान खंड संख्या 5 में मनमाने तरीके से अवैध खनन का खेल माफिया कर रहे हैं। इन खदानों में एनजीटी के दिशा निर्देशन को तक में रखते हुए भारी पोकलैंड मशीनों की मदद से यमुना की जलधारा से मोरम निकाली जा रही है। वही गांव के लोग भी ट्रक चालकों से परेशान हो चुके हैं, और पीडब्ल्यूडी की रोड के ऊपर से मिट्टी डालकर सड़क को समाप्त कर दिया गया है। और उसी सड़क के ऊपर से ओवरलोड मोरम के ट्रक भरवा कर, निकाला जा रहा है। जिस गांव की सड़क भी खराब हो रही हैं। जिससे राजस्व को लाखों का नुकसान हो रहा है, खदान संचालक अपने क्षेत्र से बाहर काफी गहराई से यमुना नदी के बीच जलधारा को रोककर अवैध खनन कर रहे हैं। जिससे नदी के अंदर पाए जाने वाले जलीय जीव जंतु मछली कछुआ की जान से भी खदान संचालक माफिया खेल रहे हैं। प्रशासन और पुलिस की चुप्पी से खदान संचालकों के हौसले बुलंद है। हालांकि खदान में हो रहे इस अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर प्रशासन और पुलिस की चुप्पी सवाल खड़े कर रही है। वहीं जब स्थानीय लोगों से बात की गई तो, कैमरे के सामने बात नहीं किया लेकिन ऐसे बताया कि ऊपर तक खनन माफियाओं की सेटिंग है, तब ही इस तरह का अवैध खनन चल रहा है। खदान संचालक राजस्व का नुकसान कर सैकड़ो ओवरलोड गाड़ियों के कारण राजस्व को भारी नुकसान लग रहे हैं। इसके बावजूद भी अधिकारी के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है। ग्रामीणों की माने तो इसमें जनप्रतिनिधि भी शामिल है। अब देखना यह होगा, कि इन खदान संचालकों पर प्रशासन के द्वारा क्या कार्यवाही की जाती है।
सम्बंधित खबरें
-
क्यों नही हो रही चरका खंड पांच में कार्यवाही खुलेआम चल रहा अवैध खनन वा ओवरलोडिंग का खेलनेशनल न्यूज 1
-
निःशुल्क वाद निपटारा केंद्र का हुआ भव्य उद्घाटननेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर्ट- कपिल त्रिपाठी,सलोन राय
-
नगर पंचायत सलोंन के नागरिकों ने निकाला कैंडल मार्च व्यक्त की शोक संवेदनानेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर्
-
आज कोतवाली प्रभारी पंकज कुमार सिंह को भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया नेशनल न्यूज 1 बांदा
-
अज्ञात कारणों के चलते छत पर सो रहे युवक की हत्यानेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट- संध्या बीती