ऊं शिवशक्ति मानव सेवा मंडल एवं अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने जताया आतंकी हमले का विरोध
-
By Admin
Published - 24 April 2025 29 views
ऊं शिवशक्ति मानव सेवा मंडल एवं अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने जताया आतंकी हमले का विरोध
नेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट- माया लक्ष्मी मिश्रा
रायबरेली। पहलगाम में 28 हिंदू पर्यटकों की नृशंस हत्या के विरोध में ऊं शिवशक्ति मानव सेवा मंडल एवं अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा पाकिस्तान का पुतला फूंका गया। उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अतुल गुप्ता एवं जिला संरक्षक संदीप जैन ने कहा कि पाकिस्तान की कायराना हरकत का मुंह तोड़ जवाब देने का समय आ गया है। ऊँ शक्ति मानव सेवा मंडल के मंडल अध्यक्ष राजेंद्र अवस्थी एवं मंडल संरक्षक महेंद्र अग्रवाल ने कहा कि इस आतंकवादी घटना के बावजूद अमरनाथ यात्री दुगुने उत्साह से बाबा बर्फानी के दर्शन करने के लिए तैयार है।
उपस्थित समुदाय ने 2 मिनट का मौन रखकर मृत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।
इस अवसर पर पंकज मिश्रा गंगेश चौरसिया कृष्ण मुरारी मिश्रा मुकेश अग्रवाल दिलीप वाधवानी राजू अग्रवाल जगदीश चैनानी मान बहादुर सिंह अनुराग चौरसिया पंकज साहू आदि उपस्थित रहे।
सम्बंधित खबरें
-
क्यों नही हो रही चरका खंड पांच में कार्यवाही खुलेआम चल रहा अवैध खनन वा ओवरलोडिंग का खेलनेशनल न्यूज 1
-
निःशुल्क वाद निपटारा केंद्र का हुआ भव्य उद्घाटननेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर्ट- कपिल त्रिपाठी,सलोन राय
-
नगर पंचायत सलोंन के नागरिकों ने निकाला कैंडल मार्च व्यक्त की शोक संवेदनानेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर्
-
आज कोतवाली प्रभारी पंकज कुमार सिंह को भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया नेशनल न्यूज 1 बांदा
-
अज्ञात कारणों के चलते छत पर सो रहे युवक की हत्यानेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट- संध्या बीती