क्यों नही हो रही चरका खंड पांच में कार्यवाही खुलेआम चल रहा अवैध खनन वा ओवरलोडिंग का खेल
-
By Admin
Published - 25 April 2025 10 views
क्यों नही हो रही चरका खंड पांच में कार्यवाही खुलेआम चल रहा अवैध खनन वा ओवरलोडिंग का खेल
नेशनल न्यूज 1 बांदा ब्यूरो रिपोर्ट- रुपा गोयल
बांदा। बबेरू तहसील क्षेत्र अंतर्गत मरका थाना क्षेत्र के चरका की यमुना नदी में स्थित खण्ड संख्या में पांच में अवैध खनन थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिम्मेदारों के संरक्षण में यमुदा नदी का भक्षण होना आम बात हो चुकी है। इस खदान में धड़ल्ले से खनन नीति की धज्जियां जमकर उड़ाई जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार सीमा क्षेत्र के बाहर अवैध खनन कार्य जोरों पर चल रहा है। इसके अलावा नदी की जलधारा में दिनरात भारी-भरकम मशीनों को तांडव करते देखा जा सकता है। खनिज महकमे की सुस्ती कहें या जिम्मेदारों का संरक्षण खैर जो भी हो लेकिन सरकारी राजस्व को रोजाना लाखों रूपये का चूना लग रहा है।
खनन कारोबारियों द्वारा चरका खण्ड पांच की खदान में यमुना नदी का सीना छलनी कर बीच जलधारा से पोकलैंड मशीनों से मोरम निकाल रहे है। भारी भरकम पोकलैंड मशीनों से खुलेआम अवैध खनन किया जा रहा है। इन खदानों में एनजीटी के दिशा निर्देशन को तक में रखते हुए भारी पोकलैंड मशीनों की मदद से यमुना की जलधारा से मोरम निकाली जा रही है। वही गांव के लोगों ने बताया कि ट्रकों के आवागमन से वे सभी परेशान हो चुके हैं। बताया कि पीडब्ल्यूडी की रोड के ऊपर से मिट्टी डालकर सड़क को समाप्त कर दिया गया है। और उसी सड़क के ऊपर से ओवरलोड मोरम के ट्रक भरवा कर निकाले जा रहे हैं। जिस गांव की सड़क भी खराब हो रही हैं। जिससे राजस्व को लाखों का नुकसान हो रहा है, खदान संचालक अपने क्षेत्र से बाहर काफी गहराई से यमुना नदी के बीच जलधारा को रोककर अवैध खनन कर रहे हैं। जिससे नदी के अंदर पाए जाने वाले जलीय जीव जंतु मछली कछुआ की जान से भी खदान संचालक माफिया खेल रहे हैं। प्रशासन और पुलिस की चुप्पी से खदान संचालकों के हौसले बुलंद है। हालांकि खदान में हो रहे इस अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर प्रशासन और पुलिस की चुप्पी सवाल खड़े कर रही है। वहीं जब स्थानीय लोगों से बात की गई तो, कैमरे के सामने बात नहीं किया लेकिन ऐसे बताया कि ऊपर तक खनन माफियाओं की सेटिंग है, तब ही इस तरह का अवैध खनन चल रहा है। खदान संचालक राजस्व का नुकसान कर सैकड़ो ओवरलोड गाड़ियों के कारण राजस्व को भारी नुकसान लग रहे हैं। इसके बावजूद भी अधिकारी के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है। ग्रामीणों की माने तो इसमें जनप्रतिनिधि भी शामिल है। अब देखने वाली बात यह है कि रंजन के राज में इस खदान में कब तक योंही अवैध खनन कार्य किया जाता रहेगा। या फिर खनिज महकमे के कानों में कब जूं रेंगगी
सम्बंधित खबरें
-
क्यों नही हो रही चरका खंड पांच में कार्यवाही खुलेआम चल रहा अवैध खनन वा ओवरलोडिंग का खेलनेशनल न्यूज 1
-
निःशुल्क वाद निपटारा केंद्र का हुआ भव्य उद्घाटननेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर्ट- कपिल त्रिपाठी,सलोन राय
-
नगर पंचायत सलोंन के नागरिकों ने निकाला कैंडल मार्च व्यक्त की शोक संवेदनानेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर्
-
आज कोतवाली प्रभारी पंकज कुमार सिंह को भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया नेशनल न्यूज 1 बांदा
-
अज्ञात कारणों के चलते छत पर सो रहे युवक की हत्यानेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट- संध्या बीती